Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu : कुल्लू में सजेगा किताबों का राष्ट्रीय महाकुंभ

August 23, 2026

Kullu : कुल्लू में सजेगा किताबों का राष्ट्रीय महाकुंभ Kullu to Host a Grand National Book Fair : कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में 5 से 11 सितंबर तक ज्ञान और साहित्य का उत्सव सजने जा रहा है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी में 60 से अधिक भारतीय भाषाओं और बोलियों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध होंगी। खास बात यह है कि सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पुस्तकालयों को संस्थागत खरीद पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। यह सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी दिनांक पांच से 11 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आम जनता और पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के प्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) मोहम्मद इमरानुल हक़ ने बताया कि विगत 70 वर्षों से देश के प्रत्येक कोने में पुस्तकों और पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने में जुटा एनबीटी इस प्रदर्शनी के माध्यम से विविध प्रकार की उत्कृष्ट पुस्तकें लेकर आ रहा है। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के पाठकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए 60 से अधिक भारतीय भाषाओं एवं बोलियों में गुणवत्तापूर्ण, ज्ञानवर्धक और आयु-उपयुक्त पुस्तकें सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें बाल साहित्य, युवा साहित्य, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी सामग्री, साहित्यिक कृतियाँ तथा विज्ञान एवं कला से जुड़ी ढेरों पुस्तकें शामिल हैं। एनबीटी द्वारा यह भी घोषणा की गई है कि इस प्रदर्शनी के दौरान सभी सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पुस्तकालयों को संस्थागत खरीद पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह प्रदर्शनी युवा पाठकों के लिए गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों को करीब से जानने-समझने, विविध प्रकार के प्रकाशनों से परिचित होने तथा कक्षा-कक्ष की नियमित पढ़ाई से आगे बढ़कर बहुआयामी अध्ययन में रुचि विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध होगी। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत ने कुल्लू एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम पुस्तक अनुरागियों से इस ज्ञानोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने का तथा इसका भरपूर लाभ उठाने का हार्दिक आह्वान किया है। Also Read :  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें