Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में वाल्मीकि समाज के परिवारों ने उठाई जमीन का मालिकाना हक देने की मांग, जाति प्रमाण पत्र को लेकर जताई परेशानी

कुल्लू: शहर के वाल्मीकि समाज से जुड़े कई परिवार लंबे समय से यहां रह रहे है, जिन्हें जमीन न मिलने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई ऐसे परिवार है जिन्हें 2 बिस्वा ज\मीन तो दी गई है, लेकिन अभी तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। ऐसे में मालिकाना हक़ ना मिलने के चलते इन परिवारों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड नंबर 7 की रहने वाली अनीता घई ने बताया कि वह बीते लम्बे समय से कुल्लू में ही रह रही है. ऐसे में उनके पास यहां 2 बिस्वा जमीन तो है लेकिन उसका मालिकाना हक अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में वह यहां बिजली, पानी के बिल और हाउस टैक्स तो भर रहे है. लेकिन उन्हें जमीन नाम न होने की वजह से जाती प्रमाण पत्र बनाने में मुश्किल आ रहा है।

वार्ड नंबर 7 के रहने वाले धर्मेन्दर ने बताया कि जमीन नाम न होने की वजह से उनके बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है. ऐसे में उन्हें सरकार की कई स्कीमों का लाभ लेने में भी मुश्किल हो रही है।

खेम चंद ने बताया कि उनके वार्ड में घरो के आसपास न ही निकासी है। बिजली, पानीृ, हाउस टैक्स जैसे बिल भरने पर भी उन्हें अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। कई सालों से उनके परिवार यहां रह रहे है, लेकिन उन्हें यहां जमीन मिल नहीं पा रही है। ऐसे में उनकी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी इन समस्याओं का समाधान किया जाए।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version