Site icon Dainik Savera Times

‘बिना सिर पैर के बयान देती है हमारी बड़ी बहन’, सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह ने कसा तंज

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001051934.mp4

कुल्लूः देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में नीट पेपर लीक घोटाले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने को लेकर हुए आंदोलन में लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया और देश के प्रधानमंत्री ने भी इस बात को गंभीरता से लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से संपर्क किया और उन्हें फ्रेंड्स कहकर भी संबोधित किया। लेकिन हमारी बड़ी बहन कंगना रनौत आए दिन बिना सिर पैर के बयान देती रहती है। ऐसे में पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि देश का युवा आने वाला भविष्य है या फिर वह कूड़ा कचरा है।

सैंज पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के युवाओं पर दिए गए बयान को लेकर खूब तंज कसा। सांसद कंगना रनौत के द्वारा जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक बताया था और युवाओं को कूड़ा कचरा भी कहा गया था। ऐसे में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत आए दिन ऐसे ही बयान देती रहती है।

जिसका कोई सर पैर नहीं होता है। उन्हें पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर यह तय करना चाहिए कि देश के युवाओं के बारे में किस तरह का बयान देना चाहिए। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लाखों युवाओं ने जंतर मंतर पर नीट पेपर घोटाले को लेकर अपना प्रदर्शन किया। हालांकि केंद्र सरकार के द्वारा उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और युवा अपनी आवाज उठाने में कामयाब रहे। ऐसे में सांसद कंगना रनौत को भी इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए और उन्हें बयान देने से पहले यह सोचना चाहिए कि वह आखिर किसके लिए इस तरह का बयान दे रही है।

📍 Location: Kullu (कुल्लू)

Exit mobile version