Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से कुल्लू की जनता परेशान, महंगाई बढ़ने का जताया डर

August 12, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से कुल्लू की जनता परेशान, महंगाई बढ़ने का जताया डर

 

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा बीती रात से पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर प्रति की गई है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर सभी पेट्रोल पंपों पर अब नए दाम लागू हो गए हैं।

सेस लगने से पहले कुल्लू में पेट्रोल के दाम 102.49 पैसे थे, जो अब बढ़कर 103.20 पैसे हो गए हैं। डीजल के दामों की बात करे तो यह पहले 94.54 प्रति लीटर था। जो अब बढ़कर 95.23 पैसे प्रति लीटर हो गया है। ऐसे में बार-बार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से कुल्लू के जनता में भी सरकार के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि सरकार पहले आम आदमी की आमदनी भी बढ़ाए। ताकि वह पेट्रोल और डीजल के खर्च को वहन करने में सक्षम हो सके। आज आम आदमी की आय कम होती जा रही है और सरकार दिन-ब-दिन नए-नए टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर रही है।

पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवा नरेश कुमार का कहना है कि वह छात्र है और अपने घर से 70 किलोमीटर दूर कुल्लू में किराए के कमरे में रहते हैं। यहां पर वह अपनी शिक्षा के लिए खर्च को भी मुश्किल से पूरा कर पाते हैं। क्योंकि उन्हें खाने-पीने और कमरे का किराया भी भरना पड़ता है इसके अलावा कॉलेज जाने और लाइब्रेरी की शिक्षा लेने के लिए उन्हें दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे में उन्हें दो पहिया वाहन की बैंक की किस्त भी भरनी होती है। अगर सरकार इसी तरह से बार-बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती रही। तो इससे घर से बाहर शिक्षा ले रहे युवाओं के भविष्य पर काफी बुरा असर पड़ेगा।

पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवा सुरेश कुमार का कहना है कि वह कम से कुल्लू आए थे और जब पेट्रोल पंप पर तेल भरने के लिए पहुंचे। तो उन्हें पता लगा कि रातों-रात ही सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जो गलत है। इन दिनों जिला कुल्लू में कृषि और बागवानी का सीजन भी चला हुआ है।

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक और जीप के किराए में भी वृद्धि होगी और बाहरी राज्यों से भी जो सामान माल वाहक वाहनों में आता है। वह भी अपने किराए में वृद्धि करेंगे। जिससे अपने आप खाने-पीने की वस्तुएं भी महंगी हो जाएगी और कुल्लू से जो सेब व अन्य उत्पाद बाहरी राज्यों को भेजे जा रहे हैं। उसके लिए भी बागवानों को अतिरिक्त किराया खर्च करना होगा।

भूतनाथ पेट्रोल पंप पर ऑपरेटर मेहुल शर्मा का कहना है कि सरकार के द्वारा 60 पैसे सेस लगाया गया है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगकर उसके दामों में वृद्धि हुई है। पेट्रोल पर 71 पैसे की वृद्धि हुई है और डीजल पर 69 पैसे की वृद्धि हुई है। हालांकि लोग भी नए दाम को देखकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन बीती रात से ही सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल के जो नए दाम लागू किए गए हैं। उसी हिसाब से अब लोगों को पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें