Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में युवा कांग्रेस का धरना, CEC का पुतला फूंका

September 25, 2026

कुल्लू में युवा कांग्रेस का धरना, CEC का पुतला फूंका

Kullu Youth Congress Stages Protest Over SIR : कुल्लू। कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और इस दौरान युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला पुभी फूंका गया। 

युवा कांग्रेस ने मांग रखी कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी के चलते उन्हें तुरंत हटाया जाए और हिमाचल में जो एसआईआर होने जा रहा है। उस पर भी रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम के साथ जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर भी शामिल रहे। हिमाचल के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम ने बताया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा कई बार एसआईआर को लेकर भी चर्चा की गई।
 
अब यह बात सामने आ रही है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा इसमें अपनी ही मनमर्जी की जा रही है। कई युवाओं के वोट रद्द किए जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल में भी यह प्रक्रिया शुरू होने वाली है और युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। बाइट – ज्योतिष एचएम जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के प्रभारी तरुण ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी के विरोध में पूरे प्रदेश में धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं और कुल्लू में भी युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है। 
 
देशभर में 13 करोड़ से अधिक वोट रद्द कर दिए गए और ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए। जो बिल्कुल भी जोड़ नहीं जाने चाहिए थे। ऐसे में आगामी समय में भी युवा कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें