Site icon Dainik Savera Times

लाहौल पुलिस ने शिंकुला टॉप से मजदूरों को किया रेस्क्यू,खराब मौसम के चलते फस गए थे 10 मजदूर

कुल्लू: प्रदेश के मौसम के बिगड़े मिजाज़ के चलते जहां बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में भी खराब मौसम के चलाते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कल खराब मौसम के चलाते शिंकुला टॉप पर कुछ मजदूरों के फसे होने की सूचना प्राप्त हुई।

जिस दौरान लाहौल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दारचा चेक पोस्ट से बचाव दल को मौके पर भेजा गया। शिंकुला टॉप से 10 प्रवासी मजदूरों को रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा दारचा चेक पोस्ट पहुंचाया गया। और पुलिस प्रशासन द्वारा इन सभी मजदूरों को सुरक्षित इनके गंतव्यों तक भेजा गया।

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिस दौरान लाहौल स्पीति और कुल्लू प्रशासन द्वारा भी बार बार पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है की मौसम देख कर ही वह यात्रा करें। एवम इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से लोग बचे।

Exit mobile version