Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lahaul-Spiti Accident: गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक सहित 7 बच्चे घायल

November 2, 2026

Lahaul-Spiti Accident: गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक सहित 7 बच्चे घायल

लाहौल-स्पीति। जिला लाहौल-स्पीति में एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक शिक्षक सहित सात बच्चे घायल हो गए, जबकि राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज पुलिस पोस्ट कोकसर को सूचना मिली कि गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप वाहन संख्या HP01K9878 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त टेम्पो ट्रैवलर मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था। वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए स्कूली बच्चे, उनके साथ एक शिक्षक और चालक सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर वाहन सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। वाहन में कुल 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे में एक शिक्षक और सात बच्चे घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुछ घायलों को मनाली अस्पताल तथा अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिस्सू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) भी प्राप्त कर लिए गए हैं।

लाहौल-स्पीति के उप पुलिस अधीक्षक के.डी. शर्मा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगामी आवश्यक कानूनी कार्रवाई एएसआई श्याम लाल, प्रभारी पुलिस पोस्ट कोकसर द्वारा अमल में लाई जा रही है।

📍 Location: Lahual (लाहौल)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें