Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी

August 2, 2026

कुल्लू में फसल बीमा की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी Last date for crop insurance is August 15. : कुल्लू। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन-2026 में मक्की एवं धान की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक कुल्लू रितु गुप्ता ने दी।

96 रुपये प्रति बीघा में फसल बीमा

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला कुल्लू के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अंतर्गत किसान अपनी मक्की एवं धान की फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना के तहत दोनों फसलों के लिए 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है। किसानों को केवल 96 रुपये प्रति बीघा की दर से प्रीमियम का भुगतान करना होगा। फसलों का बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।

फसल बीमा का लाभ उठाने का आग्रह

रितु गुप्ता ने किसानों से आग्रह किया कि वे मौसम की अनिश्चितताओं से होने वाले संभावित नुकसान से आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 अगस्त 2026 से पहले अपनी मक्की एवं धान की फसलों का बीमा अवश्य करवाएं और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी अथवा बीमा करवाने के लिए किसान अपने क्षेत्र के खंड स्तरीय विषय विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी अथवा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। किसान कंपनी के प्रतिनिधियों से मोबाइल नंबर 70188-06168 एवं 86298-02474 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें