Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधि: 11 न्यायिक अधिकारियों, दो अधिवक्ताओं को किया गया पदोन्नत

April 27, 2023

विधि: 11 न्यायिक अधिकारियों, दो अधिवक्ताओं को किया गया पदोन्नत

नयी दिल्ली : दिल्ली सहित चार उच्च न्यायालयों में बृहस्पतिवार को 11 न्यायिक अधिकारियों और दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश तथा न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। इनके अलावा न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को जम्मू -कश्मीर उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च न्यायालयों में 13 नई नियुक्तियां की गईं। विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट कर नियुक्तियों और स्थानांतरण की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें