Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress सरकार में बने मजदूरों के लिए कानून, BJP सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण : डॉ. उदित राज

April 21, 2023

Congress सरकार में बने मजदूरों के लिए कानून, BJP सरकार में हो रहा मजदूरों का शोषण : डॉ. उदित राज

शिमला (गजेंद्र): असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई, जिसमें कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने शिरकत की हैं। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही। उदित राज ने कहा कि जितने भी मजदूर हितेषी कानून हुआ योजनाएं चली हुई है। वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही है।

कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा से 15 करोड परिवार जुड़े हैं लेकिन जो बजट पहले 110 करोड़ था, उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60 करोड़ किया है। जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है कि उन्होंने यहां कांग्रेस को चुना बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे हैं मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा और मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें