Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने मानसून सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई

August 25, 2024

नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने मानसून सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 27 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले सरकार को घेरने के लिए सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में शिमला विली पार्क में होगी। बैठक में विधायक दल आगामी विधानसभा सत्र के लिए रणनीति तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार सभी वर्गों का ध्यान रख रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीएस लागू कर केंद्र ने कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कर उन्हें तोहफा दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले कल विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा जाएगा। कांग्रेस राज में विकास ठप हो गया है। सीएम सुखू पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। हिमाचल में कर्मचारियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच जो माहौल बन रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आज कर्मचारी सड़कों पर क्यों हैं?

कर्मचारी परेशान क्यों हैं?

पूरे प्रदेश में प्रमोशन, डीए, एरियर सब क्यों लंबित हैं?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें