Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Una पहुंचे नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने Congress पर साधा निशाना, कहा- BJP की नहीं किसी भी ऑपरेशन की मंशा

January 6, 2023

Una पहुंचे नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने Congress पर साधा निशाना, कहा- BJP की नहीं किसी भी ऑपरेशन की मंशा

शिमलाः नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़ राजस्थान के लिए रवाना हो गए है। ससुर के निधन के चलते जयराम ठाकुर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शिरकत नहीं कर पाएंगे। धर्मशाला से राजस्थान जाते समय ऊना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी आपरेशन लॉट्स की मंशा नहीं है, जबकि कांग्रेस में खुद ही खराब की स्थिति बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपनी बोलने की आदत से परेशान है जबकि कोई भी उनकी बातों को पसंद नहीं करता है।

14वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जहां शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद नहीं रहे। जयराम ठाकुर अपने ससुर के निधन हो जाने के कारण राजस्थान के लिए रवाना हो गए। राजस्थान जाते समय कुछ देर के लिए जयराम ठाकुर ऊना रुके। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मौजूद न रहने का उन्हें मलाल है लेकिन भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सदन में मौजूद रहेंगे और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आजतक उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है, उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में भी भाजपा ने जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में जोरशोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी तो विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा, लेकिन अगर जनविरोधी निर्णय लिए जाएंगे, तो उसका विधानसभा के भीतर और बाहर सख्त विरोध किया जाएंगा।

वहीं कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि हम किसी तरह के आपरेशन करने का विचार नहीं रख रहे है। सरकार को इस मामले पर निश्चिन्त रहना चाहिए। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ज्यादा बोलना ही उनके स्वभाव में है लेकिन ऐसा भी नहीं की लोग भी उनकी बातों को पसंद करते हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें