Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

November 13, 2025

तेंदुए ने पांच मवेशियों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

हिमाचल डेस्क: उपमंडल की छछेती पंचायत के सारा काईला गांव में तेंदुए के दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के अमर सिंह के घर के पास बने बाड़े में बंधी 3 बकरियां और 2 बकरे तेंदुए का शिकार बन गए। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जब तेंदुआ बाड़े में घुस गया और सभी मवेशियों को मार डाला।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे न सिर्फ मवेशियों की जान को खतरा है, बल्कि गांव वालों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह की खुफिया अधिकारियों संग हुई अहम मीटिंग, दिये ये कड़े निर्देश

गांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाने की अपील भी की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए वन विभाग के आर.ओ. सुरेंद्र ने बताया कि विभाग को अभी तक इस घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही औपचारिक सूचना मिलेगी, जांच कर नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: सामने आया नबी के परिवार का बयान- हमें यकीन नहीं कि वो ऐसा कर सकते हैं

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो तेंदुआ दोबारा हमला कर सकता है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें