Site icon Dainik Savera Times

जोगिंद्रनगर में तेंदुए की खाल बरामद, मामला दर्ज

जोगिंद्रनगर पुलिस ने एसएचओ सकीनी कपूर के नेतृत्व में अवैध शिकार और वन्यजीवों के अवशेषों की तस्करी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 6 फीट 7 इंच लंबी तेंदुए की खाल सहित एक लाइसेंसशुदा शक्तिमान बंदूक भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ सकीनी कपूर ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और हमारे प्राकृतिक धरोहरों के सरंक्षण के प्रति पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version