
सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 15 जनवरी सोमवार को सर्व कल्याणकारी संस्था एवम भूतपूर्व सैनिक लीग के सौजन्य से 76वां सैनिक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली ने शिरकित की हैं। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा सहित आर्मी के कई सेवानिवृत्ति सीनियर अधिकारियों ने भी हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर सहित तमाम लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में बैठकर तमाम मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्ति सैनिकों की अलग-अलग टुकड़ियों द्वारा दिए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस मौके पर सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश सेना मेडल ने परेड की अगुवाई की और यहां पहुंचे मुख्य अतिथि को परेड में शामिल तमाम पूर्व सैनिकों के बारे में पूरी जानकारी दी। इससे पहले तमाम पूर्व सैनिकों ने एक रैली निकाली रैली निकालते हुए यह कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...