Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : अभिनेत्री और मंडी से भाजपा उम्मीदवार Kangana Ranaut ने डाला वोट

June 1, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : अभिनेत्री और मंडी से भाजपा उम्मीदवार Kangana Ranaut ने डाला वोट

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। अभिनेत्री ने सभी से “लोकतंत्र के उत्सव” में भाग लेने और अपने वोट के अधिकार का “प्रयोग” करने का आग्रह किया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में वह वोट डालती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के सामने स्याही लगी उंगली दिखाती नजर आ रही हैं।

वोट डालने के बाद कंगना ने कहा कि, “मैंने अभी अपना वोट डाला है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लें और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।” अभिनेत्री ने कहा कि यह एक उत्सव जैसा लगता है। अभिनेत्री ने कहा, कि “हमें वोट का अधिकार मिले, इसके लिए बहुत से लोगों को अपना खून बहाना पड़ा, इसलिए इस अधिकार का इस्तेमाल करें।” कंगना ने कहा, कि “मुझे उम्मीद है कि मंडी के लोग मुझे आशीर्वाद देंगे और हम राज्य की सभी चार सीटें जीतेंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें