Site icon Dainik Savera Times

पैसा डबल करने के चक्कर में गंवाए करीब 3 करोड़ रुपए

रामपुर बुशहर: पैसों को डबल करने के चक्कर में एक कंपनी वन टच ट्रेडिंग सोलयुशन में अपना पैसा जमा कर दिया। इस कंपनी को रामपुर निवासी मधु बाला पत्नी निखिल सोनी और रूपराम शुक्ला गांव करशोली, तहसील निरमंड जिला कुल्लू चलाते थे। इन्होंने अलग-अलग लोगों से इस कंपनी में पैसे निवेश करने को कहा। लोगों ने भी पैसा डबल करने के चक्कर में इस कंपनी में निवेश कर दिया। अब जब लोगों को अपनी मेहनत का पैसा वापस नहीं मिला, तो अब ये लोग पुलिस की शरण में आ गए है। पुलिस ने भी इन दोनों के खिलाफ आईपीएस की धारा 420, 406, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस में दी गई शिकायत में प्रभात, नरेश चंदेल, पंकज ठाकुर, देवेंद्र सिंह, रीना नेगी, वसीम खान, लीला पाकला, कुंदन मोई, बबीता धीमान, रंजनी बंसल, राजेश ने कहा कि उन्हें अलग-अलग ढंग से इस जाल में फंसाया गया है। प्रभात, लीला ने कहा कि मधु बाला और रूपलाल शुक्ला काफी पहले से पैसों को डबल करने का खेल खेल रहे थे।

इतना ही नहीं जिस व्यक्ति का पैसा इस कंपनी में फंसा उसके जरीए अन्य लोगों से भी पैसा ये बोल कर लिया गया कि वे पूरे पैसे चुकता कर देंगे। लेकिन अब दोनों ही इस सभी के संपर्क में नहीं है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में संलिप्त महिला ने बहला फुसलाकर ऐसी महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया है जिन्होंने अपनी जिंदगी भर की कमाई इसमें लगा दी।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, ये नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना

Exit mobile version