Lower Gold and Silver Prices Boost Dhanteras Shopping : कुल्लू। धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजारों में रौनक बढ़ गई। कुल्लू के ढालपुर, सरवरी और अखाड़ा बाजार में सुबह से ही ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पीतल और चांदी के बर्तनों तथा लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की।
आने वाले दिनों में अब शादी ब्याह का भी सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर ज्वेलरी शॉप में जाकर सोने और चांदी से बने आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा पीतल, चांदी के बर्तनों की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में ज्वेलरी शॉप के साथ-साथ बर्तनों की दुकान में भी लोगों की खासी भीड़ नजर आई। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार में ज्वेलरी शॉप में लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए जुटे रहे। तो वही ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के अवसर पर आए व्यापारियों की दुकानों पर भी काफी रौनक देखने को मिली।
ढालपुर में खरीदारी के लिए पहुंची महिला रोशनी ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर सोने चांदी के साथ-साथ बर्तनों की भी खरीदारी की जाती है। ऐसे में वह भी बाजार आई है और धनतेरस के अवसर पर वह भी खरीदारी करेगी। बाइट – रोशनी महिला निशा का कहना है कि धनतेरस के अवसर पर जो लोग सोने चांदी की खरीदारी नहीं कर सकते हैं। वह बर्तनों की खरीदारी करते हैं। ढालपुर में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ी है और यहां पर लोग धनतेरस के अवसर पर कई तरह की वस्तुएं खरीद रहे हैं। ऐसे में शुभ अवसर पर लोग चांदी के गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा भी खरीद रहे हैं।
जिला कुल्लू स्वर्णकार एवं सर्राफा संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों के मुकाबले धनतेरस के दिन सोने और चांदी के दामों में काफी कटौती हुई है। ऐसे में सुबह से ही लोग सोने और चांदी की आभूषण खरीद रहे हैं। अब दिवाली के बाद शादी विवाह का भी सीजन शुरू होगा। इसके लिए भी लोग धनतेरस के अवसर पर ही गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।

