Site icon Dainik Savera Times

हमीरपुर व सिरमौर में लंपी वायरस का कहर जारी, 6 पशुओं की मौत

हमीरपुर : प्रदेश के हमीरपुर व सिरमौर जिलों में लंपी वायरस का वायरस का प्रकोप अभी भी जारी है। वीरवार को जहां सिरमौर में लंपी वायरस के 102 नए मामले सामने आए हैं वहीं हमीरपुर में भी करीब 58 पशु संक्रमित पाए गए हैं । सिरमौर में 2 व हमीरपुर में 4 पशुओं की मौत हुई है। जहां तक सिरमौर जिले का सवाल है तो वहां अभी भी 719 एक्टिव केस है। इसके अलावा 73 पशु रिकवर हुए है वहीं जिला में 4600 पशुओं का टीकाकरण हुआ है।

अगर बात करें हमीरपुर की तो जिले में लंपी वायरस के फैलाव से 58 पशु संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक प्रभावित बड़सर उपमंडल रहा है, जहां तीन पशुओं ने दम तोड़ा है। वहीं नादौन उपमंडल में एक पशु की मौत हुई है। जिले के पांचों उपमंडलों में बड़सर में सर्वाधिक 34 पशु संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नादौन में 12, सुजानपुर में 7, हमीरपुर में 3 तथा भोरंज में 2 पशु संक्रमण की चपेट में आए हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमित पशुओं में से आठ स्वस्थ हो चुके हैं।

Exit mobile version