Site icon Dainik Savera Times

लूणा वैली पुल 19 दिन के बाद बन कर हुआ तैयार, ट्रायल होने के बाद 23 फरवरी से बाहनो की होगी आवाजाही शुरू

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की 28 पंचाइतों को जोडने वाला लूणा पुल जो कि 4 फरवरी को भारी भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हुआ था। नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा के अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्या वैली पुल बुधवार को बनकर तैयार हो गया है व बुधवार को इसका ट्रायल भी कर लिया गया है और 23 फरवरी से इस पर बाहनो की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी । उन्होंने बताया नैशनल हाइवे अथारिटी के चीफ इंजीनियर सुरेश कपूर व लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता द्वारा हमें दिशा निर्देश दिए गए थे कि जल्द से जल्द इस पुल का कार्य किया जाए । उन्हीं के आदेशानुसार हमने पुल को तैयार कर दिया है व चोली संस्पेंशन पुल का सामान भी कलकत्ता से आ रहा है ।

जिसे भी जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा । इसमें कार्यरत नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा के कर्मचारी अधिकारी व लोक निर्माण विभाग डिवीजन भरमौर के कर्मचारी भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने रात दिन एक कर अपनी सेवाएं दी। इस पुल की लंबाई 33-50 मीटर है व चौडाई 4-25 मीटर है जो कि पहले 3 मीटर थी व इसकी लागत डेढ करोड के लगभग है व इसकी भार क्षमता 35 टन है।

Exit mobile version