Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में पागल कुत्ते का आतंक, 11 लोग घायल, इलाके में फैली दहशत

हिमाचल डेस्क. हिमाचल प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक कस्बे पपरोला में शनिवार शाम एक पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 11 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। अचानक हुए इस हमले से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ें: निया शर्मा ने खरीदी नई Mercedes-AMG CLE 53 लग्जरी कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

जानकारी के अनुसार, सफेद और भूरे रंग का एक आवारा कुत्ता अचानक बाजार में घूम रहे लोगों पर टूट पड़ा। कुत्ते ने अलग-अलग जगहों पर कई लोगों को काट लिया। घायलों में से लगभग 6 लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाकर इलाज दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें आगे की दवा और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि और किसी को नुकसान न पहुंचे। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोग डर के साए में हैं।

Video : सांसद विक्रमजीत साहनी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई

वहीं बैजनाथ पुलिस ने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान कुत्ते के हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम को कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दे दिए गए हैं। टीम इलाके में सक्रिय है और जल्द ही इस कुत्ते को पकड़कर राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version