Site icon Dainik Savera Times

महाकुंभ: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके परिवार ने संगम में लगाई डुबकी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के तहत त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं में आस्था का प्रतिंिबब है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन काल से ही विशिष्ठ रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की।

ये भी पढ़ें: पेइचिंग: वैश्विक साझा विकास कार्य मंच का तीसरा उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा

Exit mobile version