Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार कर रहे CM Sukhu, कहा ‘हम व्यवस्था बदलने आए हैं’

November 9, 2024

महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार कर रहे CM Sukhu, कहा ‘हम व्यवस्था बदलने आए हैं’

Maharashtra Elections CM Sukhu : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सुखू ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के बल पर हिमाचल सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी।

कांग्रेस सरकार की वकालत करते हुए सुखू ने कहा कि अगर हिमाचल सरकार ने अच्छा काम नहीं किया होता तो कांग्रेस को दोबारा राज्य में 40 सीटें नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 22 महीने के अंतराल में 5 गारंटियां पूरी की हैं। बाकी बची गारंटियां भी जल्द पूरी कर दी जाएंगी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल कर दिया।

पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता सुनिश्चित किया गया। स्वरोजगार के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश दूध के लिए एमएसपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है और गाय के दूध की कीमत 45 रुपये और भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये प्रति लीटर तय की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार राज्य पर 95 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। लेकिन उनकी सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बना रही है और वर्ष 2027 तक राज्य को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें