Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा : अढ़ाई मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की संपति हुई जलकर राख

Fire in Polythene Factory

Fire in Polythene Factory

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार के तहत चेहनी गांव में एक अढ़ाई मंजिल मकान में आग लग गई। आग लगने के चलते लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। तो वहीं दमकल विभाग व स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की भी छानबीन की जा रही है। यह आग कमला देवी के मकान में लगी है। मकान के भीतर देवता पांच वीर का रथ भी रखा गया था।

जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान में आग लगाता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी सूचित किया। ग्रामीण अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। लेकिन आग काफी तेजी से फैली। जिसके चलते पल भर में ही अढ़ाई मंजिल मकान जलकर राख हो गया। ऐसे में मकान के भीतर रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया। आगजनी के चलते कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

ऐसे में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। वही बंजार प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवार को फौरी राहत भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बर्तन कपड़े व अन्य जरूरी सामान भी प्रभावित परिवार को दिया जाएगा।

Exit mobile version