Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा मणिकर्ण घाटी में ढांक से गिरा एक युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

December 29, 2024

बड़ा हादसा मणिकर्ण घाटी में ढांक से गिरा एक युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

कुल्लू (पाल) : मणिकर्ण घाटी में ढांक से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई है। घटना उस दौरान की है जब उप प्रधान ग्राम पंचायत चौंग मेहर चन्द द्वारा पुलिस चौकी जरी में सूचना दी गई कि अप्पर सरसाड़ी में हेस्सी रा शौरण सड़क पर एक युवक गिरा हुआ है।

सूचना मिलते ही एएसआई जय सिंह पुलिस दल के साथ मौका पर पहुंच गए और सभी तथ्यों की जांच के बाद युवक को इलाज के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा उसे बेहोशी की हालत में क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेयन ने बताया कि घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। घायल को पुलिस जवानों के द्वारा चंडीगढ़ पहुंचाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में रखा गया है। देखने में युवक नेपाली मूल का लग रहा है। शुरूआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि उस युवक की मौत ढांक से गिरने के कारण हुई है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें