Site icon Dainik Savera Times

मनाली में टला बड़ा हादसा: HRTC की चलती बस पर गिरा पत्थर, 2 यात्रियों को आई चोंटे

मनाली: नेशनल हाईवे पर चलती एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में बस में सवार दो यात्री घायल हो गए हैं, जबकि बस क्षतिग्रस्त हो गई है। यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे नौ मील के पास हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त एचआरटीसी की बस मनाली से शिमला जा रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के कारण नौ मील के पास पहाड़ी से बड़ा पत्थर लुढ़क कर बस के अगले हिस्से से टकराया। इस दौरान बारिश के मौसम में प्रदेश में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कल चंबा जिले में भी चलती कार पर पत्थर गिरने की घटना सामने आई थी। वहीं इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Exit mobile version