Site icon Dainik Savera Times

मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

कांगड़ा (मनोज कुमार) : मटौर शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 88 पुराना कांगड़ा श्राद बढ़ मंदिर के पास देर रात्रि उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक ट्रक में तकनीकी खराबी होने के कारण ट्रक पीछे की और लुढ़कने लगा। बताया जा रहा है कि यूपी के सहारनपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था देर रात्रि लगभग 12:00 बजे कांगड़ा की ओर आ रहा था तभी पुराना कांगड़ा श्राद बढ़ मंदिर के पास देर रात्रि ट्रक में तकनीकी खराब भी होने की वजह से ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा।

चढ़ाई होने की वजह से ट्रक पीछे की ओर चलने लगा तभी पहाड़ी के साथ लगते पैरामीट से ट्रक टकरा गया और वहीं रुक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी मुताबिक माल वाहक ट्रक में 20-25 श्रद्धालु बैठे थे।

Exit mobile version