Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा: कमांडैंट की 9 साल की बेटी की आटो की चपेट में आने से हुई मौत

December 13, 2024

बड़ा हादसा: कमांडैंट की 9 साल की बेटी की आटो की चपेट में आने से हुई मौत

मोहाली( विजयपाल) : मोहाली के थाना फेस-8 के अधीन आने वाले इलाक सैक्टर-69 में आटो की चपेट में आने के कारण एक 9 साल की लड़की की मौत हो गई। जिस बच्ची की मौत हुई उसकी पहचान अराध्या के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त मामले में बच्ची के दादा बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पीडब्लयूडी हिमाचल प्रदेश में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं।

उनका बेटा मनिंदरजीत सिंह कमांडैंट है जो कि विशाखापटनम में नौकरी करता है। सिंह ने बताया कि बहू गीता अपने दो बच्चों जिनमें अर्नव 9 साल और 9 साल की अराध्या सैक्टर-69 में रहते हैं । वह अपने पोता-पोती को मिलने के लिए थे और शाम के समय वह अपने पोता-पोती के साथ घर के सामने वाले पार्क में सैर करने जा रहे थे कि उसी समय दाहिने तरफ से तेज आ रहे ईवी आटो चालक ने अराध्या को चपेट में ले लिया।

जिसके चलते अराध्या गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे दोबारा एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों से मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आटो चालक लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें