Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिंतपूर्णी में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से 4 श्रद्धालु जिंदा जले

April 29, 2026

चिंतपूर्णी में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से 4 श्रद्धालु जिंदा जले

हिमाचल प्रदेश: ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं सड़क पर बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंजाब के लुधियाना से आए चार श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

तीन श्रद्धालु आग में जिंदा जले: प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के खाई में गिरते समय एक व्यक्ति बाहर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई। कार के अंदर फंसे बाकी तीन श्रद्धालु आग में जिंदा जल गए, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बहुत ही भयानक था। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही: पुलिस अधीक्षक 

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाते समय बेहद सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें