Site icon Dainik Savera Times

जोगिंद्रनगर में बड़ा हादसा: असंतुलित होकर खाई में जा लुढ़की कार, पांच लोग हुए घायल

जोगिंद्रनगर (राजीव बहल): जोगिंद्रनगर के ढेलू गदियाड़ा में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि, गाड़ी खाई में लुढ़क जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,घायलों की पहचान संदीप कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव सिमस, अमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र पाल गांव सिमस, गौरव कुमार पुत्र गुड्डू राम गांव टोबड़ी जोगिंद्रनगर, आंशुल पुत्र गुड्डू राम गांव टोबड़ी जोगिंद्रनगर व अविनाश पुत्र अतुल कुमार झंडूता के रूप में हुई हैं। इसमें सिमस से संदीप व अमित मौके पर अपनी बाईक साथ खड़े थे वहीं गाड़ी आई व उन्हें टक्कर मारती हुई खाई में लुढ़क गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version