Site icon Dainik Savera Times

सुजानपुर में बड़ा हादसा, गहरी खाई में लुढ़की कार,गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सुजानपुर(गौरव जैन): गुरुवार को प्रातः सुजानपुर से 3 किलोमीटर पीछे एक डी एल नम्बर की निजी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है की गाड़ी में तीन लोग सवार थे यह लोग दिल्ली से जिला कांगड़ा थुरल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब सुजानपुर से 3 किलोमीटर पीछे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एकएक गाड़ी साथ लगती खाई में लुढक गई।

गाड़ी कैसे स्किट हुई इस पर अभी कोई बात साफ तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन जिस खाई में यह गाड़ी लुढ़की वहां पर एक पेड़ भगवान के रूप में सामने आया और एक गाड़ी उसके साथ अटक गई जैसे ही स्थानीय लोगों पुलिस प्रशासन दमकल विभाग को इस दुर्घटना की सूचना मिली मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया बताया जा रहा है की गाड़ी करीब 100 से 150 फीट नीचे लुढ़क गई थी।

तीनों गंभीर घायलों को सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया दुर्घटना की सूचना मिली थी तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से गाड़ी से बाहर निकाल कर सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर में भर्ती करवाया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version