Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊना में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत

August 20, 2024

ऊना में बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत

ऊना (हिमाचल प्रदेश): ऊना जिले के अंब में अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (43) के रूप में हुई है। कुलवंत भलोह गांव का रहने वाला है और कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है।

सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर स्कूटर पर घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह भैरा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी और उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें