Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के पड़ोसी राज्य में बड़ा हादसाः कई घरों में आग लगने से 6 लोगों की जलकर मौत

January 15, 2026

पंजाब के पड़ोसी राज्य में बड़ा हादसाः कई घरों में आग लगने से 6 लोगों की जलकर मौत

नेशनल डेस्क। पंजाब के पड़ोसी राज्य में हिमाचल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। अर्की के बाद अब जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में आग की एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। यह हादसा नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

 

मकान में सो रहे छह लोगों की जिंदा जलकर मौत
आग लगने के समय मकान के अंदर सात लोग सो रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया
इस हादसे में एक व्यक्ति को घायल हालत में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के अनुसार उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

 

दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। आग पर काबू पाने और राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

सिलिंडर फटने की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह एलपीजी सिलिंडर का फटना बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच अभी जारी है।

 

एसडीएम संगड़ाह ने की घटना की पुष्टि
एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें