Site icon Dainik Savera Times

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 1 की मौत 2 घायल

Jharkhand Road Accident

Jharkhand Road Accident

नाहन (अमति शर्मा) : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बरातियों की स्कॉर्पियो गाड़ी के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मोहन नेगी पुत्न रमेश चंद निवासी शिलाई के रूप में हुई है।

हादसे में घायल एक व्यक्ति का मेडिकल कालेज नाहन में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा कफोटा के समीप पेश आया हैं। बताया जा रहा है कि शिलाई गांव से एक बरात मस्तभोज के माशू चयोग गांव गई हुई थी। लौटते वक्त बरात में शामिल एक स्कॉर्पियो गाड़ी शिल्ला गांव के समीप शिंबलधार में अनियंत्रित होकर खाई में समा गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकित्रत हुए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रेफर किया गया। इनमें मोहन नेगी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोहन लाल को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। उधर, थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने हादसे की पुष्टि है।

Exit mobile version