Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवाओं को किया गिरफ्तार

July 15, 2026

कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवाओं को किया गिरफ्तार

हिमाचल डेस्क : कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह पुलिस थाना औट क्षेत्र के नगवाईं गांव में की गई।

जानकारी के अनुसार, STF कुल्लू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में नशीले पदार्थ की मौजूदगी है। सूचना के आधार पर टीम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। कमरे में मौजूद विवेक कुमार और किरन को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

STF कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ औट पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार (27) निवासी नगवाईं, मंडी और किरन निवासी न्यूली, कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें