Site icon Dainik Savera Times

Kangra Accident: कांगड़ा के ढलियारा में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 50 यात्रियों की बची जान

Accident Himachal

Accident Himachal

Kangra Accident: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कांगड़ा की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और करीब 50 यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

ये भी पढ़ें :-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही ढलियारा के खूनी मोड़ के समीप पहुंची, चालक को वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने में कठिनाई महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने तुरंत बस को सड़क किनारे मौजूद खुले स्थान की ओर मोड़ दिया। इससे बस खाई में गिरने से बच गई। बताया जा रहा है कि जहां बस रुकी, वहां से करीब 100 मीटर आगे ही खूनी मोड़ था।

हादसे के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सहम गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के जयपुर निवासी हैं और अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और सड़क में आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू कराने की मांग एक बार फिर उठाई।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version