Site icon Dainik Savera Times

कनकरी गांव के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या

हमीरपुर:  जिले के कनकरी गांव के व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना के उपरांत गांव में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार (36) पुत्र प्रीतम एचआरटीसी हमीरपुर में वर्कशाप मकैनिक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। मंगलवार प्रात: जब दीपक अपने कमरे से नहीं निकला तो परजिनों ने आवाज लगाई पर दीपक ने दरवाजा नहीं खोला। परजिनों को शक हुआ और जब छोटे भाई राजेन्द्र ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो उसके बडे भाई दीपक का शव छत के गार्डर से लटका हुआ था। वही परजिनों ने भोटा पुलिस को इसकी सुचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मैडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परजिनों को सौप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डा. आकृत्ति शर्मा से जब इस घटना के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है उक्त मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की।

Exit mobile version