Site icon Dainik Savera Times

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के प्रबंधक ने किया जोगिंदर नगर का दौरा, ट्रेन सेवाएं बहाली बारे दी जानकारी

जोगिंदर नगर: उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के प्रबंधक संजय साहू ने हाल ही में जोगिंदर नगर पहुंचकर ऐहजू रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि लैंडस्लाइड के कारण पठानकोट-जोगिंदर नगर रेलमार्ग पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है और बारिश के समाप्त होने के बाद रेल संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संजय साहू ने बैजनाथ और जोगिंदर नगर के बीच टॉय ट्रेन शुरू करने के संभावित योजनाओं के बारे में भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर रेलवे मुख्यालय को भेजा जाएगा। यह पहल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में मददगार साबित हो सकती है।

Exit mobile version