Dainik Savera Times

मनाली के इन जिलों में हुई भारी बर्फबारी, तापमान में भी आई गिरावट, व्यापारी खुश

Manali Heavy Snowfall

Manali Heavy Snowfall : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के आस पास के क्षेत्रों में बर्फ़बारी का इंतज़ार कर रहे लोगों का इंतज़ार अब समाप्त गया। घाटी में आज शाम को मौसम बदला है। मनाली के अटल टनल रोहतांग सहित रोहतांग पास, कोकसर,मढ़ी ,गुलाबा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गई है।

बर्फबारी के कारण लाहौल और मनाली के इलाको में तापमान में भी गिरावट आ गई है। जिला कुल्लू में बीते लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी। जिसके चलते सूखे जैसे हालात घाटी में हो गए थे। लेकिन आज एकाएक मौसम के बदले मिज़ाज के बाद घाटी में बर्फबारी आरम्भ हो गई है। जिसके बाद अब घाटी के लोगों ने भी राहत की सास ली है।

Manali Heavy Snowfall

मनाली के पर्यटन कारोबारियों को भी अब कहीं न कहीं उम्मीद है कि अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। रोहतांग सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने के चलते अब यहां पर पर्यटन कारोबार बढ़ेगा और बाहरी राज्यों से भी सैलानी कुल्लू मनाली का रुख करेंगे। उम्मीद हैं कि यह बर्फबारी का दौर आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

Exit mobile version