Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: मनाली हाईवे पर अब नहीं लगेगा जाम, जिया चौक में बनेगा फ्लाईओवर

June 18, 2026

Himachal: मनाली हाईवे पर अब नहीं लगेगा जाम, जिया चौक में बनेगा फ्लाईओवर

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मनाली हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहनों के लिए खुशखबरी है। कुल्लू जिले के जिया चौक पर जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण होगा, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। भुंतर–मणिकर्ण मार्ग इसी फ्लाईओवर के ऊपर से गुज़रेगा। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढे़ं :-

परियोजना निदेशक (मंडी) के नेतृत्व में एनएचएआइ की टीम ने मंगलवार को जिया चौक का निरीक्षण कर फ्लाईओवर निर्माण की तकनीकी संभावनाओं का सर्वेक्षण शुरू किया। फ्लाईओवर बन जाने से कीरतपुर–मनाली फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही निर्बाध हो जाएगी और मणीकर्ण घाटी जाने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग जाम की समस्या से मुक्त रहेंगे।

ब्यास किनारे 1300 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार

एनएचएआइ ने फोरलेन को भूस्खलन और ब्यास नदी के तेज बहाव से सुरक्षित रखने के लिए झलोगी से दवाड़ा तक संवेदनशील मार्ग पर काम शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर 1300 मीटर लंबी और 15 मीटर ऊँची कंक्रीट सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। मानसून या बाढ़ के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी अब इस मार्ग को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

थलौट के 50 प्रभावितों को 12 करोड़ का मुआवजा

फोरलेन निर्माण और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु कदम उठाए गए हैं। थलौट गांव के 50 प्रभावित परिवारों को कुल 12 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया है। साथ ही थलौट क्षेत्र में पहाड़ी भूस्खलन रोकने के लिए आधुनिक तकनीक से सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान रोका जा सके।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें