Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 303 ग्राम चिट्टे के साथ दंपती गिरफ्तार

January 17, 2026

Himachal News: मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 303 ग्राम चिट्टे के साथ दंपती गिरफ्तार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में चलाए जा रहे चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मनाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा (झाड़ग) क्षेत्र में एक घर पर छापामारी के दौरान पुलिस ने एक दंपती से 303 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह खेप इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मनाली पुलिस की टीम ने मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर मनाली के झाड़ग क्षेत्र में एक मकान पर दबिश दी। इस दौरान संगत राम पुत्र शोभू राम, निवासी गांव चचोगा, के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे से 303 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

ये भी देखें :- दिल्ली: बेअदबी मामले पर Anurag Dhanda (AAP) ने दी प्रतिक्रिया

पति और पत्नी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने संगत राम और उसकी पत्नी डिंपल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

61.44 ग्राम चिट्टा बरामद

इसके अलावा, भुंतर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने 61.44 ग्राम चिट्टा के साथ जिरकपुर (पंजाब) निवासी एक व्यक्ति को उसकी गाड़ी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।

ये भी पढ़ें :- Himachal News: लाहौल-स्पीति में पशु क्रूरता पर अंकुश लगाने के लिए हुई बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें