शिमला( कुलदीप) : शिमला के तारा देवी में हिमाचल प्रदेश मिक्स मार्शल आर्ट्स संघ की वार्षिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनदीप ठाकुर को निर्विरोध राज्य अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान मनदीप ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वह हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में बच्चों तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खेल प्रचार, प्रसार और प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
मनदीप ठाकुर ने बताया कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में मिक्स मार्शल आर्ट्स खेल की राष्ट्रीय स्तर की अकादमी खोलने जा रहे हैं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से मुलाकात करेंगे। संघ की वार्षिक बैठक में विRम ठाकुर को संघ का सचिव, मलकीयत सिंह को उपाध्यक्ष और पंकज चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विRम ठाकुर ने बताया कि जनवरी महीने में राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप के चयन के लिए हिमाचल प्रदेश में दिसंबर महीने में राज्य स्तरीय ट्रायल करवाए जाएंगे।

