Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बादलफाड़ बारिश ने मंडी में मचाई तबाही, धर्मपुर बस स्टैंड डूबा, कई वाहन बहे

September 16, 2025

बादलफाड़ बारिश ने मंडी में मचाई तबाही, धर्मपुर बस स्टैंड डूबा, कई वाहन बहे

Mandi Cloudburst : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की घटना ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। कुल्लू से आने वाली व्यास नदी के उफान और स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने के कारण मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्न हो गया। पानी का ऐसा विकराल रूप देखने को मिला कि बसें बहकर कई मीटर दूर तक चली गईं, जबकि कई दुकानें और वाहन मलबे में दबकर नष्ट हो गए।

बाढ़ के पानी में बह गईं बसें और दुकानें, तबाही का मंजर
भारी बारिश के बाद धर्मपुर में हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। बस स्टैंड में खड़ी बसें पानी में बह गईं और जब जलस्तर घटा, तो बसें मलबे में उलटी और क्षतिग्रस्त हालत में पाई गईं। दर्जनों दुकानें पूरी तरह पानी में डूब गईं, और व्यापारियों का लाखों रुपये का माल नष्ट हो गया। पूरी रात लोगों ने घरों की छतों पर कटाई-बिताई, डर के मारे कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं था। गनीमत रही कि बस स्टैंड पर घटना के समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, वरना जानमाल का नुकसान और बड़ा हो सकता था।

धर्मपुर में जलप्रलय जैसा दृश्य
पानी का स्तर कुछ कम हुआ, तो धर्मपुर बस स्टैंड का भयावह रूप सामने आया। चारों ओर मलबा, उलटी पड़ी बसें, और टूटी दुकानों की दीवारें नजर आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई जलप्रलय आया हो।

मंडी जिले में आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंडी जिले में आज 16 सितंबर को बादल छाए रहेंगे, और शाम के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान :
अधिकतम तापमान: 25°C
न्यूनतम तापमान: 20°C

प्रशासन अलर्ट पर, नुकसान का आकलन जारी
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, धर्मपुर की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू और राहत कार्य जारी हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मंडी जिले में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीम द्वारा की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें