Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित, 29 अगस्त से 05 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

August 25, 2026

सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित, 29 अगस्त से 05 सितंबर तक होंगे साक्षात्कार

मंडी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने सूचित किया है कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड एंड सुपरवाइजर के 120 पद अधिसूचित किए हैं, जिनकी नियुक्ति हिमाचल व हिमाचल के बाहर होनी है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस साक्षात्कार में दसवीं पास/फेल कोई भी आवेदक शामिल हो सकता है। साक्षात्कार के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष, लम्बाई 168 से०मी० तथा भार 55 से 95 कि०ग्रा० होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 8 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 17,000 रुपए से 19,000 रुपए और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए वेतनमान 20,000 रुपए से 24,000 रुपए तक दिया जाएगा और वेतन के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा और पेंशन सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को कम्पनी द्वारा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उसके पश्चात उन्हें कम्पनीज, प्रोजेक्ट फोरलेन, मॉल, शोरूम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 29 अगस्त, 2026 को सुबह 10.30 बजे, जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी (खलियार) में 31 अगस्त, 2026 सुबह 10.30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, पधर में 01 सितंबर, 2026 सुबह 10.30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, थुनाग में 02 सितंबर, 2026 को सुबह 10.30 बजे, उप-रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर में 03 सितंबर, 2026 सुबह 10.30 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय, करसोग में 05 सितंबर, 2026 को सुबह 10.30 बजे होंगे।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकरी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

📍 Location: मंडी (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें