Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: मंडी में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में भारी खेप जब्त

Himachal News

Himachal News

Himachal News: मंडी जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक ही दिन में दो अहम कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। जिले की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने जानकारी दी कि NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

पहली कार्रवाई सुंदरनगर क्षेत्र में की गई, जहां अलसू अंडरपास के समीप लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी पर सवार पंजाब और बिलासपुर से आए दो युवकों के कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा और नकद 95 हजार 500 रुपये बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग खिलाड़ी के यौन शोषण का आरोप, NRAI ने अंकुश भारद्वाज को किया सस्पेंड 

दूसरी सफलता औट थाना पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नंगवाई इलाके में एक मकान पर दबिश दी, जहां से लगभग 76.96 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी पुलिस नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और इसी सतर्कता के चलते यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें नियमानुसार कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Watch Video : ਪੰਜਾਬ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ Final Report ਤਿਆਰ, ਜਲਦ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਜਾਵੇਗੀ

Exit mobile version