Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी: नगर पंचायत करसोग की बीपीएल सूची के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी, पात्र परिवार जल्द जमा करवाएं दस्तावेज

November 25, 2026

मंडी: नगर पंचायत करसोग की बीपीएल सूची के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी, पात्र परिवार जल्द जमा करवाएं दस्तावेज

करसोगः एसडीएम एवं सचिव नगर पंचायत करसोग अलीशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकायों (अर्बन लोकल बॉडीज) की बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने तथा अपात्र परिवारों को सूची से बाहर करने के संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग के सभी वार्डों के निवासी संशोधित दिशा- निर्देशों के अनुसार अपनी पात्रता की जांच करना सुनिश्चित करें। बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए पात्र परिवारों के सदस्य आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित वार्ड सदस्य से संपर्क करें अथवा नगर पंचायत करसोग के कार्यालय में संपर्क करें।

उन्होंने नगर पंचायत करसोग के संबंधित परिवारों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित पात्रता एवं अपात्रता संबंधी मापदण्डों के अनुसार, अपने आवश्यक दस्तावेज संबंधित वार्ड सदस्य के माध्यम से अथवा सीधे नगर पंचायत करसोग के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। पात्रता का निर्धारण प्रस्तुत दस्तावेजों एवं तथ्यों के सत्यापन के उपरांत नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दस्तावेज जमा करवाना सुनिश्चित करें।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें