Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी सिया हत्याकांड: मां के सामने आरोपी ने कबूला गुनाह, दराट से हमला कर की थी हत्या

April 19, 2026

मंडी सिया हत्याकांड: मां के सामने आरोपी ने कबूला गुनाह, दराट से हमला कर की थी हत्या

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की दराट से हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूछताछ में आरोपी विकास ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन उसने अपनी मां से बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में वह घर से निकल गया और धार की गोशाला होते हुए गोपालपुर पंचायत के रास्ते गोपालपुर चौक पहुंचा, फिर घटनास्थल की ओर बढ़ा।

ये भी पढ़ें :-

रास्ते में उसने सिया को मोबाइल पर बात करते देखा और अचानक दराट से हमला कर दिया। छात्रा को संभलने का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद एक महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला। वह गोपालपुर चौक से मंदिर की ओर गया और नाले के रास्ते नगला नाला पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे रूट की निशानदेही और मैपिंग करवाई। पूछताछ में उसने बताया कि वह महीने में केवल एक-दो दिन ही दिहाड़ी करता है। पैसों की कमी के कारण वह रास्ते में पड़े बीड़ी के टुकड़े इकट्ठा कर मंदिर में पीता था। उसने यह भी बताया कि वह पेड़ों की छंटाई का काम अच्छी तरह जानता है।

पुलिस के सामने जब माता-पिता ने उससे सवाल किए, तो उसने सिर हिलाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी मां ने पहले ही कहा था कि अगर उसके बेटे ने गलत किया है तो उसे कड़ी सजा दी जाए।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और एक-दो दिनों में पूरा घटनाक्रम स्पष्ट कर दिया जाएगा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये भी पढ़ें :-

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें