Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी छात्रा हत्याकांडः कंगना रनौत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- घर से पढ़ने निकली बेटियां सुरक्षित…

April 14, 2026

मंडी छात्रा हत्याकांडः कंगना रनौत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- घर से पढ़ने निकली बेटियां सुरक्षित…

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या पर सांसद कंगना रनौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हत्या पर शोक प्रकट किया और छात्रा के स्वजन से संवेदना जताई है।

ये भी पढे़ं :-

कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा के साथ हुई निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद, हृदय विदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। जिस क्रूरता से इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न उठाती है। आगे उन्होंने लिखा कि आज स्थिति इतनी चिंताजनक हो चुकी है कि घर से पढ़ने निकली बेटियां भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। लगातार बढ़ते अपराध, अपराधियों के बढ़ते हौसले और प्रशासन की ढिलाई साफ तौर पर दर्शाती है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है।

उधर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छात्रा सिया के परिजनों ने मुलाकात की और दुख व्यक्ति किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज कहने को शब्द नहीं हैं, जज़्बात जाहिर करने की हिम्मत भी नहीं है, और बेटी के पिता से नज़रें मिलाने की भी हिम्मत नहीं है। सुबह हंसते-खेलते कॉलेज के लिए घर से निकली बेटी के साथ अगर ऐसा कुछ हो जाए, तो उस पिता और उसके परिवार पर क्या गुज़र रही होगी? इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परिवार के साथ खड़े हैं, हम अपनी बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए जी-जान से लड़ेंगे। इसमें जो भी शामिल है, सबको कानून का सामना करना पड़ेगा। हम भगवान से दुआ करते हैं कि हमारी बेटी को अपने पवित्र चरणों में जगह दें और परिवार को सब्र दें। उन्होंने कहा कि सरकार फालतू चीजों में उलझी और अधिकारियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। सरकाघाट में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या ने कानून व्यवस्था की खामियों को जगजाहिर कर दिया है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें