Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा, SDM ने दी जानकारी

November 3, 2026

मंडी में अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा, SDM ने दी जानकारी

मंडी। उपमंडलाधिकारी (ना 0) सदर चन्द्र प्रकाश ने बताया कि उपमंडल सदर मंडी के अंतर्गत अस्थायी पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक सभी आवेदक अपने आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक QR कोड को स्कैन कर ई-हिमसेवा पोर्टल (e-Himseva Portal) पर पहुंच सकते हैं। पोर्टल पर लॉग-इन करने के उपरांत अस्थायी पटाखा लाइसेंस से संबंधित विकल्प का चयन कर निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उपमंडलाधिकारी ने सभी इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया कि वे अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करें तथा आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना सुनिश्चित करें।

📍 Location: Mandi (Mandi)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें