Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: हाईवे पर खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने कर दिया भारी जुर्माना

January 29, 2026

Himachal: हाईवे पर खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने कर दिया भारी जुर्माना

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला मंडी में हाईवे पर रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के हराबाग क्षेत्र में एक कार चालक भारी यातायात के बीच तेज रफ्तार और लापरवाही से स्टंट करता नजर आया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान किया है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने युवक के स्टंट का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन रहा था। फोरलेन पर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही मामले की जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें :-

18,500 रुपये का किया चालानः एसपी मंडी साक्षी वर्मा

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर ली गई है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर उसका 18,500 रुपये का चालान किया गया है।

एसपी ने युवाओं से की अपील

एसपी ने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें। एक पल की लापरवाही न केवल खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना या रील बनाना अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें